पंतनगर विश्वविद्यालय को एनसीसी गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष सम्मान

Listen to this article

डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के प्रभावशाली नेतृत्व में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को कृषि, खेलकूद और एनसीसी प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है, जो राष्ट्र निर्माण में अनुशासित और सशक्त युवा तैयार कर रहा है।

इस उपलब्धि पर डॉ. चौहान ने एनसीसी मुख्यालय और रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार का आभार जताया। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) के दूरदर्शी मार्गदर्शन को दिया, जिनकी प्रेरणा से विश्वविद्यालय सतत प्रगति की ओर अग्रसर है।

डॉ. चौहान ने यह सम्मान विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और विशेषकर एनसीसी कैडेट्स को समर्पित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मान्यता युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगी और एनसीसी गतिविधियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगी।

Exit mobile version