उत्तराखंड
राजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भूमि धोखाधड़ी के चार आरोपित गिरफ्तार
स्थान: किशनपुर, राजपुर, देहरादून
मामला दर्ज: मुoअoसo- 256/24
प्रमुख बिंदु:
- शिकायतकर्ता: सुमन देवी ने शिकायत की कि उनकी जमीन और बंगले पर शेरखान गिरोह ने कब्जे की कोशिश की।
- धारा: 329(4)/62 BNS, 420/467/468/471/120(b) भादवी।
- गिरफ्तार अभियुक्त:
- विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ
- विनोद कुमार उर्फ केडी
- मुकेश चौहान
- प्रमोद गिरी
गिरोह का काम करने का तरीका:
- शहर की खाली जमीन और मकानों की रेकी करना।
- फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति पर कब्जा करना।
- गिरोह में 10-12 लोग शामिल; सरगना शेरखान।
- कई मामलों में इसी तरह जमीनों पर कब्जा करना पाया गया।
अपराधिक इतिहास:
- विकास सुंदरियाल और शेरखान पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज।
पुलिस टीम:
- उ.नि. पी.डी. भट्ट (थानाध्यक्ष, राजपुर)।
- उप निरीक्षक प्रवेश रावत।
- कांस्टेबल सुशील और रविंद्र।
जांच जारी: गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी धोखाधड़ी से संबंधित संपत्तियों की जांच की जा रही है।